लातेहार, अप्रैल 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बोरसीदाग पुल के समीप रविवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों की पहचान फूलमनिया देवी, सरयू उरांव, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनवा देवी एवं कार्तिक उरांव (सभी निवासी बरछिया, बारियातु) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। यह भी पढ़ें- दो अलग अलग सड़क हादसों में 10 घायल,सभी रांची रेफर यहां डॉ. कंचन बाड़ा एवं उनकी टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.