फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव सीही में बोरवेल में बच्ची के गिरने के मामले की जांच किन्हीं कारणों से अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाएगी। निर्माण सामग्री के सैंपल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट तैयार कर निगमायुक्त को सौंपे। जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

जांच प्रक्रिया पिछले सप्ताह गांव सीही में एक ढाई साल की मासूम बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया था। इस दौरान 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया है। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर घटना के कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच के नि...