मथुरा, अप्रैल 23 -- राया। क्षेत्र के गांव तिरवाया में दस माह पूर्व बोरवेल में गिरने से चार वर्षीय बालक भोला की हुई मृत्यु के बाद अब परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि प्रदान की गई है। गत 21 मई को भरत सिंह का चार वर्षीय पुत्र भोला बोरवेल में गिर गया था, जिसे काफी प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद पूर्व विधायक चौधरी प्रणतपाल ने मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक पूर्व प्रधान सुरेश चन्द्र एवं लेखपाल अजय कुमार द्वारा परिजनों को उनके घर जाकर सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...