हरिद्वार, अप्रैल 24 -- श्यामपुर, संवाददाता। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग कार्य के दौरान शुक्रवार को बोरवेल के गड्ढे में गिरने से 55 वर्षीय मजदूर मनोहर फंस गया। मनोहर बोरिंग का कार्य कर रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे बोरवेल गड्ढे में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया है। टीमों द्वारा आधुनिक उपकरणों की मदद से मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने मौके पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए हैं और अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बड़ा हादसा, बोरवेल के गड्ढे में गिरा 55 वर्षीय मजदूर, राहत बचाव का कार्य जारी घटना स्थल पर सीओ सिटी शिशुपाल सिंह ने...