उन्नाव, मई 4 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के रहने वाले बबलू त्रिवेदी पुत्र स्व. स्वामी दयाल के खेत में स्थित बोरवेल की कोठरी में अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग लग गई। जिससे कोठरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही खेत में सिंचाई की पाइपें भी जल गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि एचटी लाइन के झूलते तारों से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिहार पावर हाउस में शिकायत करने के बाद भी लाइन ठीक नहीं की गई। बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर तारों की कसाई कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...