दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में यश कीर्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव अद्भुत अतुल्य भारत- सीजन टू हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. चंदन कुमार, प्राचार्य दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक फराज फातमी एवं बिरला हेड ऑफिस से राजेंद्रन यादव उपस्थित रहे। प्री-नर्सरी से ग्रेड नौ तक के विद्यार्थियों ने संगीत, लोक-शास्त्रीय नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन निर्मला कुमारी, निदेशिका डॉ. सुष्मा कुमारी, प्रिंसिपल पंकज कुमार दुबे, विद्यालय प्रबंधक सनम मोहरा एवं अन्य शिक्षक सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता व अनुशासित आयोजन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.