रांची, अप्रैल 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरवा पंचायत अंतर्गत बोबरो गांव में गुरुवार को गैर मजरूआ जमीन से आंशिक रूप से अतिक्रमण हटाया गया। अंचल कार्यालय के अनुसार, गांव के खाता संख्या 72 के प्लॉट संख्या 321 में लगभग तीन एकड़ गैर मजरूआ आम जमीन है, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है। अंचलाधिकारी चंचला कुमारी ने बताया कि उक्त जमीन पर कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिया गया था। साथ ही उन्हें अन्यत्र शिफ्ट होने को भी कहा गया था, लेकिन वे न तो जमीन का कोई वैध कागजात प्रस्तुत कर सके और न ही वहां से हटे। गुरुवार को आंशिक रूप से भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उक्त जमीन से अवैध निर्माण को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। अंचलाधिकारी ने अपील की कि गैर मजरूआ आम जमीन पर अवैध कब्जा करना कानूनन अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.