फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में 69 वर्षीय मल्टीपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) से पीड़ित मरीज का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर उसे नई जिंदगी दी गई। मरीज लंबे समय से दुर्लभ और जटिल रक्त कैंसर से जूझ रहा था। ऑपरेशन के बाद अब वह स्वस्थ है। अस्पताल के अनुसार मरीज को हड्डियों में तेज दर्द, बार-बार संक्रमण और चलने-फिरने में गंभीर परेशानी थी। जांच और बोन मैरो परीक्षण में मल्टीपल मायलोमा की पुष्टि हुई। मरीज की अधिक उम्र और कमजोर स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने पारंपरिक कीमोथेरेपी की बजाय टार्गेटेड थेरेपी अपनाई। उपचार से स्थिति में सुधार आने के बाद बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया। यह भी पढ़ें- बोन मैरो ट्रांसप्लांट से 69 वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज को मिली नई जिंदगी वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ शंकर सू...