प्रयागराज, अप्रैल 11 -- कमला नेहरू अस्पताल में पहली बार किया गया बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) कैंसर के मरीजों में जीवन एक नई आशा लेकर आया है। शनिवार को अस्पताल के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मंजू चंद्रा ने जानकारी दी। कहा कि कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मानस मुकुल के नेतृत्व किए गए सफल प्रत्यारोपण के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। यह ट्रांसप्लांट अस्पताल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब रक्त कैंसर, थैलेसिमिया व अप्लास्टिक एनीमिया के गंभीर मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. मुकुल ने कहा कि ट्रांसप्लांट के लिए पट्टी प्रतापगढ़ के रहने वाले एक 62 वर्षीय मरीज को 17 मार्च को भर्ती किया गया था। गहन चिकित्सा निगरानी में रखने के बाद मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। बीएमटी के लिए अस्पताल में संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.