प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। कमला नेहरू अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक शहर में पहली बार प्रतापगढ़ के एक मरीज का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए मंगलवार को संक्रमणमुक्त और उच्च सुरक्षा मानकों से युक्त विशेष वार्ड में भर्ती किया गया।अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक हरि ओम सिंह ने बताया कि मार्च के अंत तक मरीज का ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। उससे पूर्व संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। मरीज के साथ एक तीमारदार, ट्रांसप्लांट टीम के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को लगभग एक माह तक अस्पताल में रहना होगा। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे मास्क, ग्लव्स और सीमित आवाजाही का पालन करना होगा। ट्रांसप्लांट का खर्च क...