पलामू, मार्च 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घुटना के कैंसर से जूझ रहे एक मरीज का ऑपरेशन किया गया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। बोन कैंसर का पलामू में अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल ने किया। ऑपरेशन विश्रामपुर प्रखंड के पांडेयपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीया एक महिला मरीज का ऑपरेशन किया गया। डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों से मरीज की लगातार जांच एवं दवा के माध्यम से इलाज किया जा रहा था। सभी आवश्यक परीक्षणों के बाद 27 फरवरी को ऑपरेशन किया गया, जिसमें कैंसर से ग्रसित लगभग 15 सेंटीमीटर हड्डी को काटकर अलग किया गया और उसकी जगह कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.