साहिबगंज, अप्रैल 6 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। भागलपुर-बरहरवा रेलखंड पर प्रस्तावित तीसरी व चौथी रेललाइन परियोजना को लेकर जमीनी स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मालदा रेल डिविजन के बरहरवा के बोनीडांगा स्थित लिंक केबिन के पास प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थल पर मिट्टी भराई, समतलीकरण व ट्रैक विस्तार से संबंधित कार्य चल रहा है। रेलवे बोर्ड से इस परियोजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। करीब 129 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी चल रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अगस्त 2026 तक ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य है। बरहरवा में शुरू हुआ कार्य इसी दिशा में एक शुरुआती कदम माना जा रहा है। तीसरी और चौथी रेललाइन बनने के बाद इस व्यस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.