नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- Trent bonus share: टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट के शेयर अगर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 29 मई, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है ताकि उन शेयरहोल्डर्स की पहचान की जा सके जो 1:2 के रेश्यो में अपने पहले बोनस शेयर इश्यू के लिए योग्य हैं। कहने का मतलब है कि सिर्फ वही शेयरहोल्डर्स बोनस अलॉटमेंट पाने के हकदार होंगे जिनके पास 29 मई तक टाटा की कंपनी ट्रेंट के शेयर होंगे।क्या कहा कंपनी ने? टाटा की इस रिटेल कंपनी ट्रेंट ने बताया कि शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट तक उनके पास मौजूद हर दो पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले एक बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा। यह बोनस शेयर नियामक मंजूरियों के अधीन होगा। ...