नई दिल्ली, मई 18 -- मिनीरत्न कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। बामर लॉरी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 184.65 रुपये पर बंद हुए। इंट्राडे के दौरान कंपनी के शेयरों ने 182.50 रुपये के स्तर को भी छुआ। बामर लॉरी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक को मंजूरी नहीं दी है। कंपनी बोर्ड का फैसला इन प्रस्तावों के खिलाफ रहा है। बोनस इश्यू, शेयर के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) और शेयर बायबैक प्रस्ताव कैंसल होने से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। लगातार दूसरी बार बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव कैंसलग्रीस और लुब्रिकैंट्स बनाने वाली कंपनी बामर लॉरी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की रविवार को मीटिंग हुई, जिसमें बोर्ड ने बोनस शेयर इश्यू, स्टॉक स्...