बोनस भुगतान करने समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
पीलीभीत, अगस्त 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन में जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष सत्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बोनस भुगतान करने समेत कई प्रस्तावों पर सहमति जताई गई। अवकाश नकदीकरण के भुगतान पर विचार किया गया। प्रबंध समिति की बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में बैंक कर्मचारियों और कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण के भुगतान पर विचार विमर्श किया गया। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पर कार्यरत सहकारी पर्यवेक्षकों को बोनस भुगतान करने पर सहमति जताई गई। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों को नया वेतनमान दिए जाने को मंजूरी दी गई। गजरौला, शाहगढ़, बीसलपुर और बिलसंडा के भवन स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई। बैंक अध्यक्ष सत्यपाल गंगवार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.