बोनस के 163.85 करोड़ रुपये टाटा स्टील कर्मियों के खाते में पहुंचे
जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के खाते में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बोनस की राशि शुक्रवार को पहुंच गई। जमशेदपुर प्लांट से संबंधित 11,021 कर्मचारियों के खाते में कुल 163 करोड़ 85 लाख रुपये पहुंचे हैं। कर्मचारियों ने बोनस राशि आने की पुष्टि की है। एसएनटीआई के ओल्ड सीरीज के एक कर्मचारी को अधिकतम चार लाख 52 हजार 512 रुपये मिले हैं। न्यू सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम बोनस राशि एक लाख 28 हजार 448 रुपये और न्यूनतम 39 हजार 16 रुपये बोनस मिले हैं। वैसे कुल कर्मचारियों की औसत बोनस राशि एक लाख 48 हजार 675 रुपये है। बोनस समझौता तीन सितंबर को हुआ था। उसी समय यह बात बता दी गई थी कि बोनस का पैसा कर्मचारियों के खाते में 11 सितंबर को आ जाएगा। दुकानदार और व्यापारी इस पैसे के बाजार में आने से रौनक की उम्मीद बांधे हैं। गाड़ी, कपड़े, इलेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.