बगहा, सितम्बर 24 -- मझौलिया। कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय, पिपराकोठी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के छात्रों के लिए चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुबार को छात्रों को बोनसाई बनाने की तकनीक एवं इसके रख-रखाव के में प्रशिक्षण दिया गया।

बोनसाई बनाने की कला केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि बोनसाई बनाने की कला काफी पुरानी है और इसे विशेष रूप से जापान से पहचान मिली है। वर्तमान समय में बोनसाई के पेड़ प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण के प्रतीक के रूप में लोकप्रिय हो रहे हैं। जिससे इनकी मांग भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बोनसाई तैयार करना निजी आनंद के साथ-साथ रोजगार और आय का एक अच्छा साधन भी बन सकता है। इन्हें कम समय में आकर्षक आक...