बोनट में फंसा रहा युवक, कार चालक ने मचाया आतंक, पांच घायल
मेरठ, मई 15 -- लोहियानगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार चालक ने सड़क पर जमकर आतंक मचाया। ब्लैक हुंडई वेन्यू कार सवार युवक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद युवक को कार के बोनट में फंसाकर करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। वहीं, एक ई-रिक्शा भी कार की चपेट में आ गया, जिसमें ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहल्लापुर स्थित आम के पेड़ के पास से समर गार्डन निवासी अयान पुत्र महबूब ब्लैक हुंडई वेन्यू कार से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के बोनट में फंस गया। चालक ने कार को रोकने की जगह तेज रफ्तार से भगा ली। चालक को पकड़ने के लिए लोग उसके पीछे दौड़े। भागने के दौरान आरोपी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पिलोखड़ी पुल के पास एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.