मेरठ, अक्टूबर 4 -- मेरठ में पत्नी को कार के बोनट पर लटकाने वाले पति मयंक सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड माही वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। दरअसल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार के बोनट पर महिला लटकी हुई दिखाई दे रही थी। पूरा मामला लव अफेयर का निकला। पति और उसकी प्रेमिका को कार में देखकर पत्नी ने भड़क गई थी। विरोध किया तो सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला कार रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गई तो पति ने कार दौड़ा दी। करीब पांच किलोमीटर पत्नी को कार के बोनट पर लेकर युवक कार दौड़ाता रहा। लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की।पत्नी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाने वाला पति गिरफ्तार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ...