प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 3 -- मेरठ में पति और उसकी कथित प्रेमिका को कार में देखकर पत्नी के विरोध के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि महिला ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद महिला कार के बोनट पर चढ़ गई। पति करीब पांच किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा और महिला बोनट पर लटकी रही। इस दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई। आरोप है कि इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की।पति को प्रेमिका के साथ देखने पर भड़की पत्नी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि काजीपुर निवासी युवक की करीब 15 साल पहले महिला से शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं...