शामली, फरवरी 26 -- झिंझाना। सतलोक आश्रम में संत शिरोमणि संत गरीबदास जी महाराज के तीन दिवसीय पावन बोध दिवस समागम का आयोजन किया। जिसमें प्रथम दिन भक्ति, सत्संग और सेवा के वातावरण में शुरू हुआ। इस अवसर पर शामली सहित आसपास के जनपदों एवं विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। गुरुवार को सतलोक आश्रम में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय समागम पर पहले दिन सत्संग में संत गरीबदास जी महाराज के जीवन परिचय तथा बोध दिवस के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि यह दिवस आत्मिक जागृति और सच्ची भक्ति के मार्ग को अपनाने का विशेष अवसर माना जाता है।सत्संग में बताया गया कि संत गरीबदास जी महाराज भक्तिकाल की निर्गुण भक्ति परंपरा के महान संत थे। धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.