जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- बोधी सोसाइटी जमशेदपुर की ओर से 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी शेखर डे, समाजसेवी पूरवी घोष तथा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत जी की उपस्थिति में हुआ। शेखर डे ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध शांति के प्रतीक थे और उन्होंने विश्व को शांति का संदेश दिया। उन्होंने बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे सोसाइटी प्रांगण में आयोजित की गई, जिसका विषय 'युद्ध नहीं, शांति' रखा गया, जबकि छोटे बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्रांकन विषय था। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया में 40 देशों के साधकों का होगा जुटान सोसाइटी के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.