गया, दिसम्बर 31 -- बोधगया थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात घोंघरिया गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस की कारवाई में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घोंघरिया गांव का रहने वाला रविन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र पासवान है। चार नवंबर को इसके खिलाफ हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से यह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के घर पर होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.