गया, जुलाई 3 -- बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फाइल मेंटेनेंस पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहे दो युवकों को शुक्रवार को डायल-112 पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक के पास से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग गया के नाम का एक संदिग्ध फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पकड़े गए युवक मिथुन कुमार, पिता विनोद कुमार और प्रिंस कुमार, पिता प्रमोद गुप्ता मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बाभनगामा का रहने वाले हैं। पीड़ित युवक कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के धोमहा गांव का रहने वाला सद्दाम हुसैन है। यह महाराष्ट्र के कल्याण में जेसीबी चलाता था。

पीड़ित की शिकायत पीड़ित सद्दाम ने बताया कि मिथुन और प्रिंस ने उसे रॉयल हेल्थ इंडिया (आरएचआई) कंपनी के माध्यम से बोधगया ...