बोधगया में 8 अगस्त को रामदेव-पांचु मांझी शहादत दिवस पर निकलेगा जुलूस
गया, अगस्त 2 -- बोधगया के एक निजी गेस्ट हाउस में लोक समिति, छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर-किसान समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें 8 अगस्त को रामदेव मांझी और पांचु मांझी के शहादत दिवस पर जुलूस एवं सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता लोक समिति के जिला महामंत्री राजेंद्र मांझी ने की। तय कार्यक्रम के अनुसार जुलूस कालचक्र मैदान से निकलकर मस्तीपुर होते हुए शहीद स्थल पहुंचेगा, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद निजी गेस्ट हाउस में सम्मेलन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि 8 अगस्त 1979 को बोधगया भूमि-मुक्ति आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण जुलूस पर हुए हमले में रामदेव मांझी और पांचु मांझी शहीद हुए थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.