बोधगया में 49 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कूटी धराया, तस्कर फरार
गया, अगस्त 29 -- बोधगया थाना की पुलिस ने एंबेसी मोड़ चेकपोस्ट के पास से शनिवार को विदेशी शराब की खेप पकड़ी। चेकपोस्ट पर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को देखकर शराब तस्कर स्कूटी छोड़कर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब रखा हुआ पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना बोधगया थाने को दी गयी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग ब्रांड का 49 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही स्कूटी को जब्त किया गया है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.