गया, फरवरी 23 -- बोधगया प्रखंड के पथरा गांव स्थित तारा हेल्पिंग एजुकेशन सोसाइटी परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब चार सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी को निःशुल्क दवा दी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सोसाइटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ग्रामीण इलाकों में समय पर जांच और परामर्श की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण छोटी बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को उपचार के साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जाता है। शिविर में चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रवि कुमार और डॉ. छोटू कुमार ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड, निमोनिया, जोड़ों का दर...