गया, मार्च 30 -- बोधगया स्थित समन्वय आश्रम परिसर में गुजरात के भंसाली ट्रस्ट द्वारा संचालित 42वां (बी) निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का मंगलवार को समापन हो जाएगा। करीब एक माह से चल रहे इस शिविर में हजारों जरूरतमंद मरीजों के आंखों का इलाज किया गया। भर्ती के अंतिम दिन में सोमवार को 600 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। जिनकी मंगलवार को ड्रेसिंग कर चश्मा और दवाइयां देकर उन्हें घर भेजा जाएगा। शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों के ठहरने की व्यवस्था निगमा बौद्ध मठ में की गयी है। यहां मरीजों के साथ आए परिजनों और सहयोगियों को भी निःशुल्क आवासन और भोजन की सुविधा दी जाती है। जिससे दूरदराज से आने वाले गरीब मरीजों को काफी राहत मिलती है। शिविर के प्रबंधक तनेसिंह सोढा व स्थानीय प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि 5 मार्च से शुरू हुए इस नेत्र चिकित...