गया, मार्च 23 -- बोधगया के सक्सेना मोड़ पर सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की ओर से व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभियान प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया है। उन्होंने बोधगया विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। वहीं जिला संगठन सचिव रामस्नेही मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी को बड़ी सफलता मिली है और बिहार में 50 से 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश यादव, उदय कुमार, विनय रजक, छोटू पासवान, जगदीश मांझी सहित कई पं...