बोधगया में हत्या के फरार आरोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
गया, मई 24 -- बोधगया व मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग गांवों में न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बोधगया थाना क्षेत्र के खरसौत गांव में निवासी कमलेश सिंह के घर की पुलिस ने कुर्की की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में हुए हत्या के एक मामले की अनुसंधान में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसके घर डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया गया था। लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय से कुर्की वारंट जारी हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर में रखे सामान को जब्त कर लिया। वहीं मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने सर्वोदयपुरी गांव में वर्ष 2014 के मारपीट मामले की फरार महिला आरोपी कारी देवी पति भोला मांझी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- बोधगया में हत्या के फरार आरोपी के घर की पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.