गया, मार्च 14 -- बोधगया में शनिवार को स्वच्छता संकल्प के तहत विशेष सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट बोधगया व जोमोन मिराई जापान काला इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में दोनों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान में बड़ी संख्या में जापानी पुरुष-महिलाएं, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। सुबह करीब आठ बजे प्रभातफेरी के रूप में देशी-विदेशी स्वयंसेवक मास्क, टोपी और दस्ताने पहनकर शहर की सड़कों पर निकले। हाथों में फावड़ा और चिमटा लिए स्वयंसेवक मुख्य मार्गों की सफाई करते हुए कचरा एकत्र कर बोरियों में भरकर पीछे चल रहे ट्रैक्टर में जमा किया गया। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ बोधगया का शहरवासियों को ...