गया, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को बोधगया स्थित शांति इंडिया चैरिटेबल एसोसिएशन द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने पोस्टर, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। संस्था के सचिव नवीन कुमार ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें...