गया, जून 10 -- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और डोभी-पटना फोरलेन को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने ढाबों, दुकानों और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक कार्रवाई के भय से बुधवार को मगध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार और दोमुहान मोड़ के आसपास कई दुकानदार स्वयं अपनी दुकानें हटा लीं। इससे पहले मंगलवार को भी कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया था। दोमुहान मोड़ से जिंदापुर टोल प्लाजा तक सड़क किनारे बने अस्थायी ढाबों, दुकानों और अन्य संरचनाओं को हटाने के लिए संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- बोधगया में सड़क सुरक्षा के लिए हाईवे किनारे से हटाया गया ढाबा प्रशासन पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है।जानकारी मुताबिक दो जून को डीएम शशांक शु...