गया, मई 24 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद का रविवार को बोधगया में चुनाव संपन्न हुआ। मोर्चा में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, वार्ड पर्यवेक्षक सह जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, जिला संयोजक राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा तथा जिला सह संयोजक जितेन्द्र पासवान के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गयी। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए विकास कुमार वर्मा ने एकल नामांकन किया। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव में पंचायत अध्यक्ष पद के चयन के दौरान तपेश्वर प्रसाद, विक्रम कुमार, विनय राज, गुड्डू कुमार, निरंजन कुमार, साहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बोधगया में विकास बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सभी ने विकास कुमार वर्मा...