बोधगया में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को दी गयी श्रद्धांजलि
गया, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को बोधगया नगर परिषद की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। नगर परिषद की सभापति ललिता देवी, उपसभापति कौशमी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर गांधीजी को नमन किया। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.