गया, अप्रैल 11 -- बोधगया प्रखंड के मस्तपुरा और औरा गांव के बधार में शनिवार दोपहर अचानक आग गयी। जिसमें कई किसानों का तैयार गेहूं का फसल जलकर खाक हो गया। बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेतों में आग पकड़ ली और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गयी। औरा निवासी व्यास यादव ने बताया कि किसान मनोज यादव का करीब 10 कट्ठा में लगी फसल जल गया। जिसमें लगभग 50 बोझा गेहूं तैयार था। वहीं दूसरी तरफ मस्तपुरा गांव में ललित पासवान का 25 कट्ठा, पिंटू यादव का 10 कट्ठा और मुसाफिर यादव 12 कट्ठा का फसल भी आग की चपेट में आकर खाक हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। (बोधगया से रविशंकर कुमार रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.