बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर 10 लाख की हाईटेक चोरी
गया, मई 24 -- बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर शातिर ठगों ने प्रोफेशनल कैमरामैन को जाल में फंसाकर करीब 10 लाख रुपये के कैमरा किट पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की रात साइबर ठगी और हाईटेक चोरी का यह एक चौंकाने वाला मामला पच्छट्टी स्थित खुशी गेस्ट हाउस का है। पीड़ित झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाडी गांव के प्रोफेशनल कैमरामैन टिंकू कुमार दास ने बोधगया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को मेरे मोबाइल पर ऋषि श्रीवास्तव नामक व्यक्ति का कॉल आया। उसने बोधगया में रविवार को प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए 25 हजार रुपये में बुकिंग की। भरोसा जीतने के लिए उसने ऑनलाइन माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस भी भेज दिया। बुकिंग करने वाले व्यक्ति ने ही हमलोगों के ठहरने, खाने-पीने और आने-जाने की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.