गया, दिसम्बर 15 -- बोधगया में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल से जागरूकता रैली निकाली गयी। यह रैली मंगलवार से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की गयी। रैली में शामिल छात्राओं ने "दो बूंद दवा पोलियो हवा", "दो बूंद की शक्ति, पोलियो से मुक्ति" जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर पच्छट्टी मोड़ तक गयी और पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने रैली को ध्यानपूर्वक सुना और अभियान के प्रति रुचि दिखाई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रैली में यूनिसेफ के बीएमसी, विद्याल...