बोधगया में पकड़ी गयी 220 लीटर विदेशी शराब, तस्कर फरार
गया, जून 13 -- डोभी-पटना फोरलेन पर जिंदापुर स्कूल के समीप शनिवार की शाम मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन मार्ग से शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम को देखते ही एक स्विफ्ट डिजायर कार का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से विभिन्न ब्रांडों की करीब 220 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- बोधगया में पकड़ी गयी 220 लीटर विदेशी शराब, तस्कर फरार मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि मामले में आगे की कारवाई की जा रही है। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.