बोधगया में तेज रफ्तार कार ने बाइक व वेडिंग कार को मारी टक्कर
गया, जून 22 -- बोधगया में माया सरोवर के समीप रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दूल्हा वाहन और बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। वह भागलपुर मोहल्ले का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोमुहान से बोधगया की ओर आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटना के बाद मौके से भागने लगी। इसी दौरान चालक ने आगे बढ़ रही एक वेडिंग कार (दूल्हा वाहन) को भी टक्कर मार दी। वेडिंग कार पर दूल्हा सवार था और साथ में बारात चल रही थी। हालांकि दुर्घटना में दूल्हा व बाराती बाल-बाल बच गया। अचानक हुई घटना से बारातियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए मौके पर हंगामे की स्थिति बन गयी। मामले की सूचना मिलते ही बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व ट्रैफिक थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.