गया, अप्रैल 30 -- बोधगया में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोधगया से गया रेलवे स्टेशन तक निःशुल्क वातानुकूलित बस सेवा की शुरुआत की गयी। समारोह को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की त्रिस्मृति धूमधाम से मनायी जाएगी। इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना करेंगे। जयंती समारोह में थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, जापान आदि देशों से भी श्रद्धालु बोधगया पहुंचे हैं। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.