गया, मार्च 27 -- बोधगया के सुजाता बाइपास रोड स्थित राजापुर-उपाध्याय बिगहा मोड़ के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया और आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। हादसे के बाद बिजली के तार आपस में टकरा गया, जिससे तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगी और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पटना के फतुहा से कोल्ड्रिंक की खेप लेकर एक ट्रक बोधगया के राजापुर मोहल्ले में पहुंचा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया। पोल टूटने और बिजली के तार नीचे गिर जाने के कारण करीब एक घंटे तक बड़े वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक और आसपास मौजूद स्थानीय लोग बाल-बा...