गया, मार्च 22 -- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बोधगया नगर परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। शहर के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही निरंजना नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए कई स्थानों पर कुंड खुदवाने का काम भी कराया जा रहा है। रविवार को नगर परिषद की सभापति ललिता देवी, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य मेघझर सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने माया सरोवर, मगध विश्वविद्यालय परिसर सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सफाई प्रभारी मुन्ना कुमार और पप्पू कुमार को साफ-सफाई, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभापति ललिता देवी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा ब...