गया, मार्च 24 -- रामनवमी पूजा के अवसर पर बोधगया में निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 10 महत्वपूर्ण सुरक्षा प्वाइंट चिन्हित किया गया है। जहां मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। बोधगया के शहरी क्षेत्रों में रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को और ग्रामीण इलाकों में 28 मार्च को भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और इस मामले में प्रशासन सख्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.