गया, मई 2 -- बोधगया की अंतराष्ट्रीय महत्ता के अनुरूप यहां पर्यटन को सुरक्षित और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्तर काम चल रहा है। गया समाहरणालय में शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में टूरिस्ट फर्स्ट (सेफ एंड प्लीजेंट टूरिज्म प्रोजेक्ट) के तहत बैठक आयोजित हुई। जिसमें सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम इस योजना के अंतर्गत पर्यटन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े असंगठित क्षेत्र के कर्मियों ऑटो व ई-रिक्शा चालक, टूरिस्ट गाइड, स्ट्रीट वेंडर, पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में व्यवहार कुशलता, संवाद क्षमता, पर्यटकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और आपात स्थितियों से निपटने जैसे पहलुओं पर जोर रहेगा। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि बेहतर व्य...