गया, मार्च 30 -- बोधगया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से रविवार को ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा एक आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। साथ ही ई-रिक्शा को भी बरामद कर लिया गया। थाने में आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी बताया है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा की चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी मोराटाल गांव निवासी राजकुमार मांझी का बेटा अनिल मांझी है। हरिहरपुर निवासी अनीता देवी आवेदन पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्द...