गया, मार्च 17 -- बोधगया में मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों ने ट्रैफिक थाना का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। करीब 50 से अधिक चालक दो घंटे से ज्यादा समय तक थाना परिसर में जुटे रहे और बीजीटी पास के रिन्यूअल की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग करते रहे। ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस अनावश्यक दबाव बनाकर उन्हें परेशान कर रही है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क और एम्बेसी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट से महाबोधि मंदिर क्षेत्र में प्रवेश के लिए बीजीटी पास अनिवार्य है। लेकिन इसके रिन्यूअल के लिए पुलिस द्वारा नौ प्रकार का नया मानक तय कर दिया गया है। बिना इंश्योरेंस और लंबित फाइन जमा किए पास रिन्यूअल नहीं किया जा रहा है।जिससे चालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोधगया निवासी सोनू कुमार, रंजीत कुमार, रंजन चौधरी, सुजीत ठाकुर और ...