बोधगया में अंचल अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर किया शांतिपूर्ण विरोध
गया, मार्च 20 -- बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बोधगया अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अमीनों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार के समक्ष लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। अंचल अमीन ब्रजमोहन कुमार व दीपेश कुमार ने बताया कि अमीन संवर्ग से जुड़ी चार सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित है। इसके विरोध में प्रतीकात्मक रूप से काला बिल्ला लगाकर हमलोगों द्वारा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अमीन संवर्ग नियमावली 2025 के तहत ग्रेड-1 अमीन एवं प्रधान अमीन के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था करने की बात कही गयी थी। लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में एक अमीन नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक उसी पद पर कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.