गया, अगस्त 27 -- बोधगया के प्राचीन ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। पर्षद ने उपलब्ध दस्तावेजों और न्यायालय के आदेशों के आधार पर जगन्नाथ मंदिर को बोधगया मठ का अभिन्न अंग मानते हुए इसकी व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी बोधगया मठ को सौंप दी है। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन द्वारा पिछले दिनों 24 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबंधन, धार्मिक व्यवस्था और दैनिक संचालन अब बोधगया मठ के महंत त्रिवेणी गिरि की देखरेख में किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि गया के जिला पदाधिकारी समेत पूर्व न्यास समिति के सदस्यों को भी भेजी गयी है। आदेश में उल्लेख है कि जगन्नाथ मंदिर का संचालन पूर्व से बोधगया मठ द्वारा किया जाता रहा है। पर्षद ने उच्चतम न्...