गया, अप्रैल 7 -- बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की तिमाही बैठक मंगलवार को मंदिर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इसमें विकास, व्यवस्थापन और आगामी आयोजनों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक आय का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक का मुख्य फोकस एक मई को आयोजित होने वाले बुद्ध जयंती समारोह की तैयारियों पर रहा। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गयी। इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली वार्षिक पत्रिका प्रज्ञा के प्रकाशन की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। डीएम ने फरवरी 2026 में आयोजित मंदिर सलाहकार बोर्ड क...